मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

घाटशिला के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन का मतदाताओं का आभार सम्मेलन पहली दिसंबर को जादूगोड़ा मे Ghatshila BJP candidate Babulal Soren's thanksgiving conference to voters will be held on 1st December in Jadugoda

लेखक: प्रकाशित:
घाटशिला के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन का मतदाताओं का आभार सम्मेलन पहली दिसंबर को जादूगोड़ा मे Ghatshila BJP candidate Babulal Soren's thanksgiving conference to voters will be held on 1st December in Jadugoda

जादूगोडा : यूसिल कॉलोनी जादूगोड़ा स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय मैदान में घाटशिला के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन द्वारा मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए आगामी एक दिसंबर को आभार सम्मेलन बुलाई गई है।इसको लेकर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। इस सम्मेलन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन मुख्य  अतिथि होंगे। सम्मेलन में घाटशिला विधानसभा के आठ मंडल, जिला कमेटी, बूथ कमिटी, चुनाव संयोजक समेत क्षेत्र के मतदाताओ से सीधा संवाद करेंगे। करीबन एक लाख लोग इस मतदाता आभार सम्मेलन में शिरकत  करेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा नेता विक्रम सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में  75,287 मतदाताओं ने अपना मत देकर उन्हें जो आशीर्वाद व प्यार दिया है। उनके प्रति आभार जताने के लिए कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इस सम्मेलन में घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन  मतदाताओं समेत कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। वही जीत में कमी समेत अन्य पहलुओं पर चर्चा के बाद आगामी चुनाव को लेकर भविष्य की रणनीति पर तैयार होगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन