मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पीएनवीएस श्रमिक एवं निर्माण स्वाबलम्बी सहयोग समिति ने मनाया संविधान दिवस PNVS Labor and Construction Self-reliant Cooperation Committee celebrated Constitution Day

लेखक: प्रकाशित:
पीएनवीएस श्रमिक एवं निर्माण स्वाबलम्बी सहयोग समिति ने मनाया संविधान दिवस PNVS Labor and Construction Self-reliant Cooperation Committee celebrated Constitution Day

आदित्यपुर : पीएनवीएस प्रखंड स्तरीय श्रमिक एवं निर्माण स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड, गम्हरिया- आदित्यपुर के तत्वावधान में जानकी अपार्टमेंट के सेंट्रल हाल में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभा संयोजक रामचंद्र पासवान ने बताया कि हमारा संविधान विश्व का सर्वोच्च संविधान है। इस संविधान को बनाने में विशेषज्ञों को कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगा था जिसे एक लाख 45 हजार शब्दों से लिपिबद्ध किया गया है। इस संविधान में कुल 22 भागों में विभाजित किया गया है। साथ ही, इस संविधान में 395 अनुच्छेद और 9 अनुसूची में बनाई गई है जिसमें खासकर संविधान का परिमल (उद्देशिका) की अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। बताया कि संविधान में आर्थिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं राजनीतिक समानता का अधिकार दिया गया है। इसमें भेद-विभेद को कहीं भी जगह नहीं दी गई है। इस मौके पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता संध्या प्रधान ने किया। उन्होंने अपनी भाषण में संविधान की खूबसूरतियों पर प्रकाश डालते हुए संविधान में वर्णित प्रावधानों के अनुपालन करने का अनुरोध आम लोगों से किया। इस अवसर पर प्रमोद गुप्ता द्वारा संविधान दिवस पर कविता पाठ किया गया। अंत में वीरेंद्र यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक समाप्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर संध्या प्रधान, आरएन प्रसाद, एचडी प्रसाद, जवाहर लाल सिंह, शंकर दयाल मिश्रा, लक्ष्मण प्रसाद, रमेश चंद्र चौरसिया, महेश राम, शैलेंद्र कुमार, चंदन कुमार कपूर, प्रमोद गुप्ता, बिंदेश्वरी यादव, राजेश यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन