मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समारोह आयोजित कर प्रखंड कर्मियों द्वारा सेवानिवृत्त पंचायत सचिव को दी गई विदाई Block workers organized a ceremony and bid farewell to the retired Panchayat Secretary

लेखक: प्रकाशित:
समारोह आयोजित कर प्रखंड कर्मियों द्वारा सेवानिवृत्त पंचायत सचिव को दी गई विदाई Block workers organized a ceremony and bid farewell to the retired Panchayat Secretary

गम्हरिया : प्रखंड कार्यालय परिवार की ओर से समारोह आयोजित कर गम्हरिया के ईटानगर, ईटागढ़ और जयकन पंचायत के पंचायत सचिव मकर चंद्र महतो को सेवानिवृत होने पर मंगलवार को विदाई दी गई। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी एवं अन्य प्रखंड कर्मियों द्वारा सेवानिवृत्त पंचायत सचिव मकर चंद्र महतो को फूल माला पहनाकर व उपहार भेंट कर और विदाई दी गई। साथ ही, उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। विदित है कि मकर चंद्र महतो पंचायत सचिव के रूप में विगत 30 वर्षों तक गम्हरिया, चांडिल और नीमडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सेवा प्रदान किया है। इस मौके पर  मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, सुसेन महतो, पंसस अजीत सिंह, प्रभारी एमओ प्रभारी सुनील कुमार चौधरी समेत प्रखंड के कई पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन