मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से 29.25ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार Two youths arrested with 29.25 grams of brown sugar from Adityapur Muslim Basti

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से 29.25ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार Two youths arrested with 29.25 grams of brown sugar from Adityapur Muslim Basti

आदित्यपुर : गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरायकेला एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती एच रोड में छापेमारी कर 29.25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को
 गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जब्त ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य लगभग 6 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों का नाम मोहम्मद सारिक और सरताज अंसारी है। पुलिस ने उनके पास से एक वनप्लस स्क्रीन टच मोबाइल, एक नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल और एक वीवो कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि क्षेत्र में ब्राउन शुगर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री में काफी कमी आई हैम बावजूद इसके चोरी-छिपे तस्कर इसके कारोबार में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में सूचना मिली कि मुस्लिम बस्ती एच रोड में दो युवक चोरी-छिपे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने पहुंचे है। उसके बाद एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी कर दोनों युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन