मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु और खरसावां विधायक दशरथ गागराई को मंत्री बनाया जाय: प्रकाश कुमार राजूIchagarh MLA Savita Mahato, Jagannathpur MLA Sonaram Sinku and Kharsawan MLA Dashrath Gagrai should be made ministers: Prakash Kumar Raju

लेखक: प्रकाशित:

सरायकेला : कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी प्रकाश कुमार राजू ने कहा कि ईचागढ़ विस क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सविता महतो को हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सविता महतो की ये दूसरी जीत है। इससे पहले विधायक के पति स्व0 सुधीर महतो राज्य के उपमुख्यमंत्री थे। इसलिए सविता महतो को भी राज्य की सेवा करने का मौका मिलना चाहिए। वही विधानसभा से मृदुभाषी ईमानदार एवं लोगों से अपार स्नेह रखने वाले जनप्रतिनिधि कोल्हान विधायक सोनाराम सिंकू को उनकी जीत पर बधाई देते हुए उन्होंने राज्य कैबिनेट में मंत्री पद देने की मांग की। इसके अलावा खरसावां विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले विधायक दशरथ गागराई को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग कांग्रेसी नेता प्रकाश कुमार राजू ने की है ताकि जिले का तेजी से विकास हो सके।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन