मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

छह माह से विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन Angry villagers staged a protest as power supply has been disrupted for six months

लेखक: प्रकाशित:
छह माह से विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन Angry villagers staged a protest as power supply has been disrupted for six months

कांड्रा : गम्हरिया प्रखंड के डुमरा पंचायत अंतर्गत  बैजनाथपुर गांव में विगत 6 माह से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब रहने से पूरे गांव में अंधेरा व्याप्त है। विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने से ग्रामीण अँधेरे में रहने को विवश हैं। ग्रामीणों द्वारा बार बार विभागीय पदाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराए जाने के बावजूद उनके द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा उंक्त ट्रांसफार्मर के पास विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में पिछले पांच महीने से 10 केबी का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब है। इस बाबत ग्रामीणों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विद्युत विभाग के अधिकारियों को जानकारी भी दी गई। इसके बावजूद भी अबतक ना तो खराब ट्रांसफार्मर को बदला गया है और ना ही इसकी मरम्मती कराई जा सकी है। विभाग के उदासीन रवैये के कारण ग्रामीणों को मजबूरन अंधकार में रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण घनी आबादी क्षेत्र होने के कारण यहां आए दिन हाथियों का झुंड गांव में घुस जा रहा है जिससे उनमें भय व्याप्त है। इस कारण ग्रामीण रात्रि के समय अपने घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग द्वारा शीघ्र इसपर ध्यान नहीं दिया जाता है तो इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सोनी सोरेन, कोयली मांझी, जयंती टुडू, खुची मांझी, पूजा प्रमाणिक, इंदु बारीक, उषा प्रमाणिक, सोनिया प्रमाणिक, अनीता बारिक, सानू बारीक, राहुल प्रमाणिक, कृष्णा मांझी, राजू प्रमाणिक, मगन बारीक, चाईनी मांझी, गोविन्द टुडू, उमेश टुडू, नरेश टुडू, जोबा किस्कू, गुरुवारी, रायमुनि मांझी, रायमुनि किस्कू समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन