मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ईसाई धर्म मे गए एक परिवार को विहिप नेताओ ने हिन्दू धर्म मे विधिवत पुनर्वापसी कराया VHP leaders duly reconverted a family that had converted to Christianity to Hinduism

लेखक: प्रकाशित:
ईसाई धर्म मे गए एक परिवार को विहिप नेताओ ने हिन्दू धर्म मे विधिवत पुनर्वापसी कराया VHP leaders duly reconverted a family that had converted to Christianity to Hinduism

गम्हरिया : वर्षों पूर्व मजबूरीवश हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में गए कांड्रा के एक परिवार की विहिप के प्रयास से पुनः अपने मूल धर्म में वापसी कराई गई। कांड्रा स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर पूरे परिवार का शुद्धिकरण कर उन्हें सनातन धर्म मे शामिल कराया गया। इस दौरान मौजूद विश्व हिंदू परिषद के कोल्हान विभाग के संगठन मंत्री मिथिलेश महतो ने बताया कि करीब 17-18 वर्ष पूर्व यह परिवार सनातनी ही था। परिस्थितिवश इन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था। अब इन्होंने दोबारा सनातन धर्म में आने की इच्छा जताई। उसके बाद इस परिवार ने पुनः हिन्दू धर्म अपना लिया है। बताया गया है कि इस परिवार में किसी बच्चे की तबीयत खराब थी। परिवार इलाज कर पाने में असमर्थ था। इस दौरान यह ईसाई मिशनरियों के संपर्क में आए और उनके सहयोग से बच्चे का इलाज हुआ। बच्चे के स्वस्थ होने के बाद मिशनरी के आग्रह पर इन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था। अब परिवार के अन्य सदस्यों की सहमति से सभी वापस हिंदू धर्म की ओर लौट गए हैं। उन्होंने कहा कि सुबह का भूला शाम को यदि घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते हैं। इनका सनातन संस्कृति की ओर फिर से झुका हुआ, यह देखकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने पूरे परिवार को वापस हिन्दू धर्म मे लौटने पर स्वागत किया। इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष राजू चौधरी, मठ मन्दिर संपर्क प्रमुख चंद्र बाबा, मातृशक्ति प्रांत प्रमुख अनिता शुक्ला, गौरी रजक, अंजना यादव आदि भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन