मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा के धर्मडीह में बांस के सहारे दौड़ रही है मौत, विद्युत विभाग हादसे का रही है इंतजार Death is running with the help of bamboo in Dharmadih of Jadugoda, the electricity department is waiting for an accident

लेखक: प्रकाशित:

जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के  जादूगोड़ा स्थित धर्मडीह गांव में  बदहाल विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से  ग्रामीण डरे व सहमे हुए है। झारखंड अलग राज्य के 24 साल बाद भी जादूगोड़ा के धर्मडीह गांव में आज भी बांस के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। इस बावत ग्रामीण वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि जमीन से चार फीट ऊँची खड़े बांस के सहारे तार से आपूर्ति प्रभावित हो रही है जिससे हमेशा खतरा मंडराता रहता है। सैकड़ों लोग व जानवर उस बांस के तार के नीचे से गुजरते है। इसके बावजूद जादूगोड़ा विद्युत आपूर्ति के पदाधिकारी आंख मूंद कर इस प्रकार सोई हुई है मानों किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। बहरहाल देखना यह है कि जादूगोड़ा बिजली विभाग की नींद कब खुलती है और लोगों को बदहाल विद्युत आपूर्ति व मौत के डर से कब राहत मिलता है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन