मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत नगर भवन सरायकेला में एक दिवसीय सेमिनार "आकांक्षा विंग्स ऑफ अस्पिरेशन' आयोजित A one day seminar "Aakansha Wings of Aspiration" was organized at Nagar Bhawan Saraikela under the Aspiring District Program

लेखक: प्रकाशित:
आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत नगर भवन सरायकेला में एक दिवसीय सेमिनार "आकांक्षा विंग्स ऑफ अस्पिरेशन' आयोजित A one day seminar "Aakansha Wings of Aspiration" was organized at Nagar Bhawan Saraikela under the Aspiring District Program

●टेक्नोलॉजी तथा सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग करें, समाज के विकास में अपना सहयोग करने का प्रयास करें- उपायुक्त
सरायकेला : युवा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं सुनहरे भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत नगर भवन सरायकेला में एक दिवसीय सेमिनार 'आकांक्षा विंग्स ऑफ अस्पिरेशन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों  द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों तथा संस्थानो से उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आमजनों का स्वगात किया। अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम कैरियर काउंसिल तक सीमित नहीं है, जीवन के अनुभव तथा आज के दौर में अपने दिनचर्या की अनुभूतियों सीखने तथा समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में टेक्नोलॉजी तथा सोशल मीडिया का सकारात्मक दिशा में उपयोग करें तथा अपने समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना सहयोग करने की दिशा में प्रयास करें। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग सत्र के माध्यम से पैनलिस्ट के द्वारा आज के दौर में सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग, डॉक्यूमेंट्री निर्माण, जातिगत भावना को दूर कर मित्रता पूर्वक व्यवहार रखने, अपने समाज तथा राष्ट्र के विकास में आगे आकर अपना योगदान देने तथा समाज में महिला विकास तथा महिलाओं को शिक्षित करने की अवधारणा को बढ़ाने आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस क्रम में  प्रश्नोत्तर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं की शंका वदुविधाओं को दूर किया गया।

इस दौरान रुचिका नेगी एवं चंद्रहास चौधरी के द्वारा 'हमारे बीच में एक संवाद, 'रीना हांसदा एवं संजय झा के द्वारा 'शिक्षा और प्रशासन के बीच चौनीतियों का सामना', रामचंद्र सोय, राजन कुमारी प्रधान, धर्मेंद्र उरांव, बसंती हेम्ब्रम, सोमवारी मुंडा,अरुण सोय तथा चंद्रहास चौधरी ब संजय कच्छप के द्वारा 'झारखंड में युवाओं के लिए अवसर और चुनौतियां' तथा रमेश कार्तिक नायक व हंसराज सोवेन्द्र शेखर द्वारा 'मैंने लिखना क्यों शुरू किया' विषय पर चर्चा कर उपस्थित युवाओं को भविष्य में रुचि के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ाने, शिक्षा के बीच आने वाली चुनौतियों से सकरात्मक सोच के साथ आगे निकल कर अपना लक्ष्य प्राप्त करने, विकसित समाज में महिला शिक्षा एवं महिलाओ के सशक्तिकरण आदि के बारे में जानकारी देकर प्रेरित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, निदेशक डीआरडीए डॉ0 अजय तिर्की, सहायक समाहर्ता कुमार रजत, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, जिला योजना पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन