मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन Hindi speech competition organized in Gamharia English School

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन Hindi speech competition organized in Gamharia English School

गम्हरिया : गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार को बच्चों के बीच हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में काफी संख्या में बच्चो ने भाग लिया। इस दौरान कई बच्चों द्वारा दिल को छू लेने वाली मनोरंजक कविताओं की प्रस्तुति भी की गई। कीं। इन मौके पर निर्णायक मंडली में दिवेन्दु त्रिपाठी, विद्यालय के निदेशक सुब्रतो रॉय और उपाध्यक्ष रिंकू रॉय उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अमूल्य मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान किया। बताया गया कि प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी में आत्म-अभिव्यक्ति के लिए छात्रों को एक मंच उपलब्ध कराया और उनके भीतर सौहार्द और एकता की भावना को बढ़ावा दिया गया।
इस दौरान बच्चों का अपने साथियों के प्रति उत्साह और प्रोत्साहन सराहनीय रहा। इस मौके पर निर्णायक मंडली के सदस्यों ने बच्चों की अद्भुत ऊर्जा और प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के समग्र विकास में मददगार होते हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने न केवल छात्रों का मार्गदर्शन किया, बल्कि आयोजन को सफल और स्मरणीय बनाने में भरपूर सहयोग किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के समूह 1में प्रथम एलकेजी के ऋषव दास, द्वितीय कक्षा यूकेजी की तिथि दास व तृतीय स्थान पर एलकेजी की पूजा टुडू रही। कक्षा एक से तीन तक के समूह दो में प्रथम कक्षा एक कि शिवांगी नायक, द्वितीय परी कुमारी व तृतीय कक्षा तीन की अंजलि सेन, कक्षा चार और पांच के समूह तीन में प्रथम प्रीति मंडल, द्वितीय मीनाक्षी कुमारी व तृतीय स्थान पर दुली सोरेन रही। इसी प्रकार, कक्षा छह से आठ तक के समूह चार में प्रथम स्थान पर उपासना कुमारी, द्वितीय अनामिका गोप व तृतीय स्थान पर रीता प्रमाणिक रही जबकि कक्षा 9 व 10 के समूह पांच में प्रथम सोनम कुमारी , द्वितीय गरिमा दास व  तृतीय स्थान पर निशिता दास रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन