मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

घर से बाइक में पेट्रोल लेने निकले युवक का शव रेल लाइन से बरामद Dead body of a young man who went out of home to get petrol on bike recovered from railway line

लेखक: प्रकाशित:
घर से बाइक में पेट्रोल लेने निकले युवक का शव रेल लाइन से बरामद Dead body of a young man who went out of home to get petrol on bike recovered from railway line

कांड्रा : सीनी- कांड्रा रेलखंड के अप लाइन पोल संख्या 394/ एस4 पर डुमरा बांस बांध के समीप गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे लगभग 25 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर युवक की बाइक खड़ी पाई गई। युवक का सर और धड़ अलग-अलग मिला है। ड्यूटी पर तैनात गैंगमैन द्वारा इसकी सूचना कांड्रा स्टेशन मास्टर और आरपीएफ पुलिस को दी गई। आरपीएफ  ने इसकी जानकारी कांड्रा थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने की खबर पर वहां पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने मृतक की पहचान डुमरा निवासी स्वरूप मंडल के रूप में किया। पहुंचे ग्रामीणों में शामिल मृतक के चाचा द्वारा उसकी पहचान की गई। उन्होंने बताया कि बाइक में पेट्रोल भराने की बात कह कर वह घर से निकला था। छह महीने पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। मामला दुर्घटना का है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन