मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ज्ञान कर्म के द्वारा होता है भक्ति का जागरण- आचार्य ब्रज गोपालनन्द Devotion is awakened through knowledge and action – Acharya Braj Gopalananda

लेखक: प्रकाशित:
ज्ञान कर्म के द्वारा होता है भक्ति का जागरण- आचार्य ब्रज गोपालनन्द Devotion is awakened through knowledge and action – Acharya Braj Gopalananda

गम्हरिया : आनन्दमार्ग प्रचारक संघ की ओर छोटा गम्हरिया के शिवनगर में बाबा नाम केवलम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित आचार्य ब्रज गोपालनन्द अवधूत ने कहा कि जीवन की आकांक्षित लक्ष्य परम पुरुष को पाने के लिए ज्ञान कर्म और भक्ति अनिवार्य है। ज्ञान और कर्म के द्वारा भक्ति का जागरण होता है और इस भक्ति के द्वारा ही मनुष्य स्वर्गीय आनंद को प्राप्त करता है। कहा कि भक्ति सभी दोषों से मुक्त है। ज्ञान और कर्म में कुछ कमियां रह जा सकती हैं। सिर्फ ज्ञान बहुधा मनुष्य को आलसी और अहंकारी बना देता है वही सिर्फ कर्म मनुष्य को अहंकारी बना देता है। उन्होंने कहा कि परम पुरुष को पाने के लिए केवल भक्ति अनिवार्य है। इसलिए बुद्धिमान मनुष्य को ज्ञान और कर्म के दोषों से बचने के लिए भक्ति का आश्रय ही लेना चाहिए। इस मौके पर आयोजित संकीर्तन में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।कार्यक्रम को सफल बनाने में भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन, नीरज कुमार, कुणाल दास, राज कुमार, नरेश बर्मन आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन