मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बाल दिवस पर जेवियर स्कूल गम्हरिया में बाल मेला का आयोजन Children's fair organized at Xavier School Gamhariya on Children's Day

लेखक: प्रकाशित:
बाल दिवस पर जेवियर स्कूल गम्हरिया में बाल मेला का आयोजन Children's fair organized at Xavier School Gamhariya on Children's Day

गम्हरिया : बाल दिवस के अवसर पर जेवियर स्कूल, गम्हरिया में बच्चों के लिए एक दिवसीय बाल मेला का आयोजन किया गया। इस मेला का उद्घाटन जमशेदपुर  प्रोविंस के प्रोविंशियल फादर जेरोम कुटीना एस.जे और विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन पुथेनपुरा ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व फीता काटकर किया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस बाल मेला में विभिन्न प्रकार के खान-पान एवं खेलने के स्टाल लगाए गए थे जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं और आप ही देश को आगे ले जा सकते हैं। इसके लिए अभी से ही मेहनत करनी होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य फादर दयानिधि, सिस्टर सविता, को- ऑर्डिनेटर सिस्टर निवेदिता, प्रशासक ब्रदर अम्लराज समेत विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन