मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से बाबा नाम केवलम कीर्तन सह सत्संग आयोजित Baba Nam Kevalam Kirtan and Satsang organized by Anand Marg Pracharak Sangh

लेखक: प्रकाशित:
आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से बाबा नाम केवलम कीर्तन सह सत्संग आयोजित Baba Nam Kevalam Kirtan and Satsang organized by Anand Marg Pracharak Sangh

कांड्रा : आनन्दमार्ग प्रचारक संघ की ओर से गुरुकुल आवासीय विद्यालय छोटा गम्हरिया में बाबा नाम केवलम कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन ने कहा कि ज्ञान दो प्रकार के होते हैं परा एवं अपरा। अपरा बाह्य पदार्थ का विषय करण है जबकि पराज्ञान आंतरिक सत्ता का विषय करण करता है। अपरा ज्ञान स्वभाव से ही अपूर्ण और अस्थाई होता है। इसके विपरीत पराज्ञान हमेशा यथा तथ्य शुद्ध, स्थाई और पूर्ण होता है क्योंकि इसके विषय स्वयं परम पुरुष होते हैं। उन्होंने कहा कि आनन्दमार्ग अपराज्ञान की उपेक्षा नहीं करता है। अपराज्ञान की उतनी आवश्यकता है जिससे पांच भौतिक आवश्यकता का अच्छी तरह पूर्ति हो जाए।क्योंकि मनुष्य जीवन का एकमात्र लक्ष्य परम पुरुष है। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में अनुयायी शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजन में नरेश बर्मन, राज कुमार समेत अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन