मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरकेएफएल द्वारा करीब 11किमी तक लगाए गए स्ट्रीट लाइट का उपायुक्त ने किया उदघाटन The DC inaugurated the street lights installed by RKFL for about 11 km

लेखक: प्रकाशित:
आरकेएफएल द्वारा करीब 11किमी तक लगाए गए स्ट्रीट लाइट का उपायुक्त ने किया उदघाटन The DC inaugurated the street lights installed by RKFL for about 11 km

◆आमलोगों को सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर अंधेरा से मिलेगी निजात, लोगों ने कहा सराहनीय पहल
सरायकेला : क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के रामकृष्णा फाउंडेशन द्वारा अपने सामाजिक दायित्व के तहत 'एक कदम रौशनी की ओर' अभियान अंतर्गत करीब 11किमी तक सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क के किनारे लगाये गए स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ किया गया। इसका उदघाटन मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, विशिष्ट अतिथि एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, कंपनी के कार्यकारी निदेशक चैतन्य जालान व सीओओ एसपी सेनापति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर  व स्विच ऑन कर किया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि उक्त मार्ग पर रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे थे।।इसको देखते हुए कंपनी द्वारा उक्त पहल करते हुए निश्चिंतपुर से दुगनी सीआरपीएफ कैंप तक सड़क किनारे लाइट लगवाया गया, जो सराहनीय पहल है। उन्होंने आसपास के अन्य कंपनियों से भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर योगदान देने की अपील किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने कहा कि आरकेएफएल की ओर से किया गया प्रयास सराहनीय है जिससे आसपास के लोगों समेत आम राहगीरों को काफी सुविधा होगी। इस मौके पर कंपनी के ईडी चैतन्य जालान ने कहा कि कंपनी आसपास के ग्रामीणों को समय समय पर इसी प्रकार अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने को संकल्पित है। उन्होंने ग्रामीणों से औद्योगिक विकास में सहयोग की अपील किया। इस मौके पर पद्मश्री छूटनी महतो, जिप सदस्य शंभू मंडल, मुखिया संगीता हांसदा, पियो हांसदा, शीला हाइबुरू, सकेंद्र हांसदा, रवींद्र मंडल, कृष्णा बास्के,  कंपनी के अधिकारी बीके खेतान, राहुल बगाड़िया समेत सभी पदाधिकारी व कई स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन