मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मइँया सम्मान योजना के लाभ से बंचित महिलाओं ने कंप्यूटर ऑपरेटर को सुनाई खरी-खोटी Women deprived of the benefits of Maiya Samman Yojana scolded the computer operator

लेखक: प्रकाशित:
मइँया सम्मान योजना के लाभ से बंचित महिलाओं ने कंप्यूटर ऑपरेटर को सुनाई खरी-खोटी Women deprived of the benefits of Maiya Samman Yojana scolded the computer operator

गम्हरिया : मइयां सम्मान योजना के लाभ से बंचित काफी संख्या में महिलाएं सोमवार को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय शिकायत लेकर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने हंगामा करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को खूब खरी-खोटी सुनाई। साथ ही, प्रशासन के खिलाफ भी उन्होंने अपना आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि मइंया सम्मान योजना के लिए उन्होंने कई बार फॉर्म भरा। कई बार वे प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा चुकी है। किंतु, अभी तक उन्हें एक किश्त की राशि भी नहीं मिली है। जबकि अन्य महिलाओं को तीसरी किश्त की राशि भी मिल चुकी है। कार्यालय के अन्य कर्मियों के हस्तक्षेप और शीघ्र ही जांच कर कार्यवाही करने के आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन