मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया प्रथम गुरु नानकदेव जी का 555वां प्रकाश पर्व The 555th Prakash Parv of the first Guru Nanakdev Ji was celebrated with pomp in Gamhariya Gurudwara

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया प्रथम गुरु नानकदेव जी का 555वां प्रकाश पर्व The 555th Prakash Parv of the first Guru Nanakdev Ji was celebrated with pomp in Gamhariya Gurudwara

गम्हरिया : सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व पर गम्हरिया गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा में कई भक्तिमूलक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए। इस मौके पर प्रातःकाल में गुरुद्वारा में अरदास के बाद गुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया गया। तत्पश्चात, युवा कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिससे पूरा परिसर भक्तिरस से सराबोर हो उठा। उसके बाद गुरुद्वारा परिसर में भव्य लंगर का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात, सभी गुरुनानक देव जी के आगमन दिवस पर सोनारी गुरुद्वारा साहिब से आयोजित भव्य नगर कीर्तन में शामिल होने विभिन्न वाहनों से रवाना हुए। इस मौके पर गम्हरिया, कांड्रा समेत आसपास के क्षेत्रों के काफी संख्या में सिख समाज के महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में गुरुद्वारा के प्रधान इंद्रजीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी हरविंदर कौर, करण सिंह, प्रबजोत सिंह, पुनित पाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन