मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राष्ट्रपति से मिले हिंदुस्तान स्काउट्स व गाइड्स, झारखंड के प्रतिनिधि Hindustan Scouts and Guides, representatives of Jharkhand met the President

लेखक: प्रकाशित:
राष्ट्रपति से मिले हिंदुस्तान स्काउट्स व गाइड्स, झारखंड के प्रतिनिधि Hindustan Scouts and Guides, representatives of Jharkhand met the President

सरायकेला : हिंदुस्तान स्काउट्स व गाइड्स, झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल बीते गुरुवार को बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रपति से आशीर्वाद प्राप्त कर उनके साथ प्रेरणादायक संवाद किया। इस दौरान राष्ट्रपति द्वारा बच्चों को उपहार प्रदान कर उनका उनका उत्साह बढ़ाया गया। स्काउट एंड गाइड के झारखंड सचिव अमित मोदक ने इस ऐतिहासिक क्षण को झारखंड के लिए स्वर्णिम पल बताते हुए कहा कि यह हमारे राज्य के बच्चों के लिए गर्व की बात है कि उन्हें राष्ट्रपति से मिलने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। इससे पूर्व झारखंड के तीन बच्चों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले बच्चों में गम्हरिया के विद्या भारती हाई स्कूल के दुर्गा प्रसाद बास्के, चतरा जिला के स्कूल ज्ञान दीप विद्या निकेतन, चतरा के सुदेश गंजू और वकील कुमार महतो शामिल हैं। इस अवसर पर बच्चों को स्काउटिंग की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई और इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी गई। हिंदुस्तान स्काउट्स व गाइड्स ने झारखंड में स्काउटिंग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया ताकि और अधिक बच्चे इससे जुड़कर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकें। इस मौके पर झारखंड के संयुक्त सचिव प्रणय रॉय ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि आगे भी झारखंड के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर मौका देने का काम करें।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन