मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डिवाइन एजुकेशन और अपुर पाठशाला में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस Children's Day celebrated with pomp in Divine Education and Apur Pathshala

लेखक: प्रकाशित:
डिवाइन एजुकेशन और अपुर पाठशाला में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस Children's Day celebrated with pomp in Divine Education and Apur Pathshala

गम्हरिया : डिवाइन एजुकेशन सेंटर और अपुर पाठशाला गम्हरिया में गुरुवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सीताराम महतो उपस्थित थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सभी शिक्षक व बच्चो द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण कर व श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि पंडित नेहरू को बच्चो से बहुत लगाव था और बच्चे भी उन्हें बहुत प्यार करते थे। इसलिए उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी सम्बोधित किया जाता है। इस मौके पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर शिक्षक जयंत कुमार बोस, नारायण जोरदार, विश्वनाथ घोष, पार्थो रॉय, सागर, सौरव, आर्यन, विकास, साहिल, आकाश, राजीव, करण, कृष्णा समेत काफी संख्या में बच्चे व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन