मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अर्का जैन में आयोजित टेक्निका 4.0 में आईडीटीआर की छात्राओं ने लहराया परचम IDTR students hoisted the flag in Technica 4.0 organized at Arka Jain

लेखक: प्रकाशित:
अर्का जैन में आयोजित टेक्निका 4.0 में आईडीटीआर की छात्राओं ने लहराया परचम IDTR students hoisted the flag in Technica 4.0 organized at Arka Jain

गम्हरिया : अर्का जैन विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय टेक्निका- 4.0 में आईडीटीआर की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। दो दिवसीय इस टेक फेस्ट में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में देश भर के कई शैक्षणिक संस्थानों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया जिसमें आईडीटीआर के करीब दो सौ छात्र-छात्राएं शामिल हुए। आईडीटीआर की छात्राओं ने गायन, नृत्य और रस्साकस्सी में प्रथम पुरस्कार जीत कर परचम लहराया। गायन में अंकिता चैधरी, नृत्य में शिवानी तिवारी व श्रुति कुमारी तथा रस्साकस्सी में रिया रजक, शकुंतला महतो, रीति प्रधान, काजल दास, अविनाश कौर, अदिती वर्मा, सलोनी कुमारी व मानसी शर्मा ने भाग लिया था।

इस मौके पर उपस्थित आईडीटीआर के प्रशिक्षण हेड राम बाबू वर्मा ने छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है और बच्चे रिफ्रेस हो जाते हैं। इन बच्चों का नेतृत्व पंकज कुमार एवं प्रितेश ठाकुर ने किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन