मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पुत्र न होने से दु:खी चार बेटियों के पिता ने की खुदकुशी Father of four daughters committed suicide as he was unhappy at not having a son

लेखक: प्रकाशित:
पुत्र न होने से दु:खी चार बेटियों के पिता ने की खुदकुशी Father of four daughters committed suicide as he was unhappy at not having a son

खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के सिंघा दुलुवा में बुधवार देर रात सिगराय मुंडा नामक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर से आधा किलोमीटर दूर एक पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक कुंजला पंचायत की मुखिया सावित्री देवी का देवर था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौप दिया गया। स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सिंगराय मुंडा की चार बेटियां है। बेटा ना होने के कारण वह तनाव में रहता था। बताया गया है कि बुधवार देर रात सिंगराय मुंडा बिना किसी को बताए घर से निकला था। रात में उसे घर मे नहीं पाकर स्वजनों ने आसपास उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं उसका पता नही लगा। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर फंदे से झूलते उसकी लाश को देखा जिसके बाद ग्रामीणों एवं पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर मुरहू पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो भी मृतक के घर पहुंचे एवं स्वजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन