मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मतगणना को लेकर दिया गया कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण Training given to the workers for counting of votes

लेखक: प्रकाशित:
मतगणना को लेकर दिया गया कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण Training given to the workers for counting of votes

सरायकेला : विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना को लेकर गुरुवार को नियुक्‍त गणना सुपरवाइजर एवं गणना सहायकों का प्रशिक्षण आदित्यपुर स्थित एनआईटी जमशेदपुर तथा एन. आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में संपन्‍न हुआ। विदित है कि आगामी शनिवार, 23 नवंबर को काशी साहू कॉलेज सरायकेला में मतगणना होनी है। इस दौरान एन.आर प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में 111 ईवीएम काउंटिंग सुपरवाइजर, 115 ईवीएम काउंटिंग असिस्टेंट, 56 पोस्टल काउंटिंग असिस्टेंट एवं 26 पोस्टल सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, एनआईटी जमशेदपुर में 128 ईवीएम माइक्रो ऑब्जर्वर तथा 26 माइक्रो आब्जर्वर को अलग-अलग पालियों मे प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मास्‍टर ट्रेनर्स द्वारा ईवीएम मशीनों से होने वाली मतगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी गई। साथ ही, मतगणना संबंधी निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों, नियमों एवं सुरक्षा के बारे में बताया गया। इस मौके पर प्रशिक्षण में शामिल गणना सुपरवाइजर एवं गणना सहायकों की शंकाओं एवं प्रश्‍नों का समाधान भी किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन