मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्वीप के तहत नगर निगम द्वारा आदित्यपुर में मतदान जागरूकता दौड़ का आयोजन Under SVEEP, Municipal Corporation organized voting awareness race in Adityapur

लेखक: प्रकाशित:
स्वीप के तहत नगर निगम द्वारा आदित्यपुर में मतदान जागरूकता दौड़ का आयोजन Under SVEEP, Municipal Corporation organized voting awareness race in Adityapur

आदित्यपुर : जिला प्रशासन और नगर निगम आदित्यपुर की ओर से आगामी 13 नवम्बर को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत युवाओं, छात्र-छात्राओं, जागरूक नागरिकों, युवक-युवतियों के उत्साहवर्द्धन को लेकर मतदान जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ का आयोजन आदित्यपुर एस टाइप मैदान में हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मिसेज इंडिया रनरअप आदित्यपुर की नेहा मिश्रा शामिल हुई। कार्यक्रम का आयोजन आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक रवि प्रकाश के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर मौजूद उप नगर आयुक्त पारूल सिंह ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में गम्हरिया प्रखंड के बीडीओ अभय द्विवेदी भी मौजूद थे। उन्होंने भी उपस्थित लोगों का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम का संचालन सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान ने किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रवींद्र नाथ चौबे और कर्राटे चैम्पियन पूजा झा ने अपने विचारों से सभी का उत्साहवर्द्धन किया। इस मौके पर सिटी मैनेजर अजय कुमार और पूर्व पार्षद सुधीर कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक उदय चंद्रवंशी ने किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन