मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में दीपावली के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर बताया गया मिट्टी के दीये का उपयोग Gamhariya English School organized a program on the occasion of Diwali and explained the use of earthen lamps

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में दीपावली के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर बताया गया मिट्टी के दीये का उपयोग Gamhariya English School organized a program on the occasion of Diwali and explained the use of earthen lamps

गम्हरिया : दीपावली के अवसर पर गम्हरिया इंग्लिश स्कूल प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी नागरिकों को स्वदेशी अपनाने और मिट्टी के दीए का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान लोगों से दीपावली के अवसर पर अपने देश में बने मिट्टी के दीयों से ही अपने घरों को रोशन करने की अपील की गई। इस मौक़े पर विद्यालय के निदेशक सुब्रतो रॉय ने मिट्टी के दीयों के पर्यावरणीय लाभों को बताते हुए भारतीय शिल्पकारों के समर्थन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बच्चों को बताया कि मिट्टी के दीये न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि हमारे शिल्पकारों की कला को भी बढ़ावा देते हैं। स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से हम न केवल अपनी परंपराओं को संरक्षित कर सकते हैं बल्कि अपने कुम्हारों और शिल्पकारों के आर्थिक विकास में भी योगदान दे सकते हैं। इसके आयोजन में विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन रिंकु रॉय, प्राचार्या किरण चोली, प्रशासक रीमा बैनर्जी, सचिव शिप्रा पाल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर रूपम सिंह, चंदना सिंह, कमलजीत कौर, मुकेश पाठक, श्वेता शर्मा, सरिता मिश्रा, सरिता महंती, नीलू झा, शीला महतो, अमित महतो, मिथिलेश, पंकज, श्रेया भगत, मोनालिसा, पोमा, सुमिता महतो, लीना, शालिनी, रश्मिता मंडल, रोशनी कुमारी, आर्थी कुमारी, रुपाली महतो, नीशा गुप्ता, श्रेया दास, सरीता कुमारी, सुनीता महतो, कुसुम कुमारी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन