मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन की बैठक में पार्टी प्रत्याशी गणेश महाली की जीत सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई रणनीति Strategy made to ensure victory of party candidate Ganesh Mahali in India Alliance meeting

लेखक: प्रकाशित:
इंडिया गठबंधन की बैठक में पार्टी प्रत्याशी गणेश महाली की जीत सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई रणनीति Strategy made to ensure victory of party candidate Ganesh Mahali in India Alliance meeting

गम्हरिया : इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों की संयुक्त बैठक गम्हरिया स्थित होटल पारस में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ0 शुभेंदु महतो ने किया। इस मौके पर सर्वप्रथम विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा  झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली को फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस दौरान बैठक में शामिल विभिन्न दलों के नेताओ ने प्रत्याशी गणेश महाली को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर प्रत्याशी गणेश महाली ने कहा कि महागठबंधन सरकार के पांच सालों की उपलब्धि के कारण जनता दोबारा बहुमूल्य वोट देकर जीताने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला, वृद्ध, युवा, किशोरी सभी को समान रूप से उनका अधिकार देने का काम किया है। आबुआ आवास से बेघर लोगों को घर दिया गया है। जबकि बिजली बिल माफ योजना का लाभ बड़ी संख्या में राज्य के लोगों को मिला है। उन्होंने दावा किया कि केवल सरायकेला विधानसभा नहीं बल्कि पूरे झारखंड में महागठबंधन की जीत होगी। बैठक को पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ,झामुमो केंद्रीय सचिव गणेश चौधरी, कांग्रेसी नेता देबू चटर्जी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर  रुद्र प्रताप महतो, सुधीर महतो, अमृत महतो,कृष्ण बास्के, गुरुचरण मुखी, डब्बा सोरेन, जगदीश महतो, बबलू प्रधान, राजेश गोप, कोकिल मंडल, प्रदीप बारिक, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्य संजय कुमार, इंटक प्रदेश सचिव राणा सिंह,  प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक विभाग) रिजवान खान राजद नेता अर्जुन यादव,
 ,वरीय कांग्रेसी , समरेंद्र नाथ तिबारी,प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा युवा जिलाध्यक्ष, बीरेन्द्र कुमार, रमेश बालमुचू, ओम प्रकाश, संजय सिंह, वीरेंद्र राय समेत इंडिया गठबंधन के सभी दलों के काफी संख्या में कार्यकर्ता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन