मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दुर्गापूजा एवं विजयदशमी शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुरेन्द्र ने दी जिला प्रशासन एवं नगर निगम वासियों को बधाई Purendra congratulated the district administration and municipal corporation residents on the peaceful completion of Durga Puja and Vijayadashami

लेखक: प्रकाशित:
दुर्गापूजा एवं विजयदशमी शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुरेन्द्र ने दी जिला प्रशासन एवं नगर निगम वासियों को बधाई Purendra congratulated the district administration and municipal corporation residents on the peaceful completion of Durga Puja and Vijayadashami

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दुर्गापूजा एवं विजयदशमी का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न होने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पूजा समितियों, आदित्यपुर नगर निगम, जिला शांति समिति और आदित्यपुर के समर्पित समाजसेवियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी की निष्ठा, मेहनत और क्रियाशीलता से आदित्यपुर में यह महापर्व शानदार एवं सफल तरीके से संपन्न हुआ। प्रत्येक वर्षों की भांति इस बार भी आदित्यपुर और जिला सरायकेला- खरसावां दुर्गापूजा के अवसर पर शांति, सद्भाव और भाईचारे के मामले में पूरे राज्य में चैंपियन रहा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं शांति समिति के तत्वावधान में मेन रोड के पास स्थापित वॉच टावर का कार्य बहुत सुचारू रूप से संचालित हुआ। नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दुर्गापूजा एवं विजयदशमी का त्यौहार सफलतापूर्वक संपन्न होने पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, प्रशासक आदित्यपुर नगर निगम रवि प्रकाश, एसडीम सरायकेला सदानंद महतो, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया, सिविल सर्जन अजय कुमार सिंहा, अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, पुलिस निरीक्षक सह आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार, गम्हरिया थाना प्रभारी राजू, कांड्रा थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह सहित जिले के सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को बधाई दिया है।
उन्होंने वॉच टावर के सफल संचालन के लिए वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौबे, रिटायर्ड डीएसपी सरयू पासवान, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, प्रदेश महासचिव राजद देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, प्रमोद गुप्ता, कमलेश कुमार, मनोज पासवान, शैलेंद्र कुमार, बैजू यादव, राजेश यादव, मिथिलेश कुमार झा के साथ- साथ सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं पोर्टल मीडिया साथियों के प्रति भी आभार प्रकट किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन