मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया में जेवियर स्कूल के पीछे जंगल में अधजली लाश मिलने से सनसनी Sensation after a half-burnt body was found in the forest behind Xavier School in Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया में जेवियर स्कूल के पीछे जंगल में अधजली लाश मिलने से सनसनी Sensation after a half-burnt body was found in the forest behind Xavier School in Gamharia

गम्हरिया : सोमवार को दोपहर करीब दो बजे गम्हरिया थाना अंतर्गत जेवियर स्कूल के पीछे जंगल मे एक अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव होने की सूचना पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के साथ गम्हरिया थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव के पास ही मोबाइल, पर्स, एक मोटरसाइकिल (संख्या-जेएच 05सीजी/1065) के अलावा एक थैला गिरा हुआ बरामद किया गया जिस पर गया, टिकारी का पता लिखा है। पुलिस को आशंका है कि संभवतः यह शव विभांशुु शशांक उर्फ जीतू  का है। क्योंकि बीते दिनों इसी मोटरसाइकिल के साथ उसके लापता होने की शिकायत आदित्यपुर थाना में दर्ज कराई गई थी। गया जिले के टिकारी में उसका ससुराल बताया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए अन्य सबूत को भी जुटाने में लग गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन