मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय के समक्ष दिया धरना District workers staged a protest in front of the state office demanding the removal of BJP District President

लेखक: प्रकाशित:
भाजपा जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय के समक्ष दिया धरना District workers staged a protest in front of the state office demanding the removal of BJP District President

रांची(Ranchi) :  सरायकेला-खरसावां भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की कार्यशैली से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनको हटाने की मांग को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, रविवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया।   धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर दुबे ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से जिले में पार्टी की मजबूती के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव को पद से हटाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि यदि जिलाध्यक्ष को नहीं हटाया जाता है तो फिर भाजपा को तीनों विधानसभा सीट खोना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष द्वारा सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। इस कारण उनमें नाराजगी है जिसका खामियाजा आगामी चुनाव में भरना पड़ सकता है। इस दौरान मनोरंजन सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, प्रभात रंजन, संजीत मिश्रा, मनोरंजन नंदी, राजेश पांडेय, ब्रह्मानंद झा, अभिजीत दत्ता, लालचाँद महाली, अरविंद कुमार हीरा समेत जिले के करीब 80 कार्यकर्ता शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन