मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

संत कबीर सेवा संस्थान और संस्कारोदय अकादमिक रेजिडेंशियल स्कूल ऑफ साइंस में "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम का आयोजन Organization of "Ek Ped Maa Ke Naam" program at Sant Kabir Seva Sansthan and Sanskarodaya Academic Residential School of Science

लेखक: प्रकाशित:
संत कबीर सेवा संस्थान और संस्कारोदय अकादमिक रेजिडेंशियल स्कूल ऑफ साइंस में "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम का आयोजन Organization of "Ek Ped Maa Ke Naam" program at Sant Kabir Seva Sansthan and Sanskarodaya Academic Residential School of Science

गम्हरिया : माताओं के पोषण और संरक्षण की भावना को समर्पित करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से संत कबीर सेवा संस्थान और संस्कारोदय अकादमिक रेजिडेंशियल स्कूल ऑफ साइंस द्वारा नेहरू युवा केंद्र, सरायकेला खरसावां के सहयोग से  'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, शिक्षक- शिक्षिकाएं स्थानीय निवासियों और पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के बीच पौधों का वितरण कर उन्हें पेड़ लगाने के महत्व को बताया गया। मिला। तत्पश्चात, वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने के लिए बच्चो द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के बाद पर्यावरण की रक्षा के प्रति समर्पण का संकल्प लेते हुए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। साथ ही, युवा चौपाल के माध्यम से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक सह प्रधानाध्यापक डॉ0 दिग्विजय भारत, शिक्षिका मोनिका कुमारी, संजना सिंह, कौशल, पिंकी, सुनील सरदार, सुमित सिंह, संगीता देवी, अनिता देवी आदि भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन