मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ईचागढ़ विधानसभा से अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने गाजे-बाजे के साथ किया नामांकन, चुनावी रैली में उमड़ी समर्थकों की भीड़ Arvind Singh alias Malkhan Singh filed nomination from Ichagarh Assembly with music, crowd of supporters gathered in the election rally

लेखक: प्रकाशित:
ईचागढ़ विधानसभा से अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने गाजे-बाजे के साथ किया नामांकन, चुनावी रैली में उमड़ी समर्थकों की भीड़ Arvind Singh alias Malkhan Singh filed nomination from Ichagarh Assembly with music, crowd of supporters gathered in the election rally

ईचागढ़ : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन चांडिल एसडीओ कार्यालय में दाखिल किया। इस दौरान चौका में एक नामांकन रैली और जनसभा का भी आयोजन किया गया था जिसमें लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। सभास्थल में मौजूद लोग विधायक अरविंद सिंह के जयकारे लगा रहे थे।

★35 सालों से कर रहे हैं जनता की सेवा 
जनसभा को संबोधित करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि वे पिछले 35 सालों से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहे हैं। वर्ष 1994 में जब डायरिया आक्रामक रूप ले चुका था तब उन्होंने ही क्षेत्र में डॉक्टरों की टीम लेकर पहुंचे थे और कैंप लगा दिया था। टीकर की पुल-पुलिया की बात हो या विधानसभा के किसी अन्य पुल-पुलिया की सभी को बनाने का काम किया। 

★★नेता आते-जाते रहेंगे जनता नहीं हारनी चाहिए
अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि नेता तो क्षेत्र में आते और जाते रहते हैं, लेकिन जनता नहीं हारनी चाहिए। आज दूसरी पार्टी के लोग बाहरी और भीतरी की बात करते हैं। जनता को यह समझने की जरूरत है कि उनके दुख-दर्द में कौन शरीक होता है। 

●पुल के अभाव में टीकर की बेटियों की नहीं होती थी शादी
अरविंद सिंह ने कहा कि एक समय था जब टीकर गांव में पुल के अभाव में गांव की बेटियों की शादी नहीं होती थी। विधायक बनने के बाद मैंने सबसे पहले टीकर की पुल को बनाया। इसके अलावा भी गांव में पीसीसी सड़कों का जाल बिछाया। आज लोग खुश हैं। पूरे विधानसभा में छोटे-बड़े 30 से भी ज्यादा पुल-पुलिया को बनवाया। 

●●मैं राजनीति पर नहीं सेवा पर विश्वास करता हूं
निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि मैं राजनीति पर नहीं बल्कि सेवा पर विश्वास करता हूँ। आज दूसरी पार्टी के लोग एक-दूसरे को उकसाकर राजनीति की रोटी सेंक रहे हैं, लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन