मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रक्तदान शिविर लगाकर आधुनिक पावर में दी गई संस्थापक को श्रद्धांजलि Tribute paid to the founder of Modern Power by organizing a blood donation camp

लेखक: प्रकाशित:
रक्तदान शिविर लगाकर आधुनिक पावर में दी गई संस्थापक को श्रद्धांजलि Tribute paid to the founder of Modern Power by organizing a blood donation camp

★ग्रामीणों व कर्मचारियों ने शिविर में बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा, 86 यूनिट रक्त संग्रहित
गम्हरिया : संस्थापक दिवस के मौके पर आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड में कंपनी के संस्थापक स्व0 महादेव प्रसाद अग्रवाल की याद में रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। गुरुवार को कारखाना परिसर में आयोजित शिविर में 86 यूनिट रक्त संग्रह कर कर्मचारियों ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। कांड्रा के पदमपुर स्थित कंपनी परिसर में आयोजित उंक्त शिविर में ग्रामीणों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर का आयोजन गैर सरकारी संस्था वोलेंटियर ब्लड डोनर एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से कंपनी परिसर में स्थित स्वास्थय केंद्र 'जीवनदायिनी' में किया गया था। इस मौके पर कंपनी के निदेशक निर्मल कुमार अग्रवाल ने शामिल सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि रक्तदान के समान और कोई दूसरा दान नहीं है। यह महादान है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी रक्तदाताओं ने समाज के प्रति अपना अमूल्य योगदान देकर नायक होने का ओहदा हासिल किया है, वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं।

शिविर में पिंड्राबेड़ा, रामजीवनपुर, बडा हरिहरपुर, श्रीरामपुर, छोटा हरिहरपुर, पदमपुर आदि गांव के अलावा आधुनिक पावर के कर्मचारियों व अधिकारीयों ने योगदान दिया था। आधुनिक पावर के सीएसआर विभाग के संजीत सिन्हा ने सभी आगंतुकों का सहृदय धन्यवाद ज्ञापन किया। इससे पूर्व, निदेशक निर्मल कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में कर्मचारियों और अधिकारियॉ ने कंपनी के संस्थापक स्व0 महादेव प्रसाद अग्रवाल की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताये हुए मार्ग और सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एसके परवेज़ ने किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन