मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला के चंद्रपुर में अपराधियों ने गोली मारकर जावेद अख्तर नामक की हत्या की Criminals shot dead a man named Javed Akhtar in Chandrapur of Seraikela

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला के चंद्रपुर में अपराधियों ने गोली मारकर जावेद अख्तर नामक की हत्या की Criminals shot dead a man named Javed Akhtar in Chandrapur of Seraikela

   फ़ाइल फोटो
सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत चंद्रपुर के समीप बीते गुरुवार की देर रात अपराधियों ने जावेद अख्तर नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वह जमीन का कारोबार करता था और ढाबा का संचालक भी था। उंक्त हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी प्राप्त कर जांच में जुट गई है। इस हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है। घटना के बावत प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने जावेद को उसके घर के बाहर ही दो गोलियां मारी। घटनास्थल से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद परिजन जावेद को लेकर टीएमएच गए जहांजांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे हैं। बताया जाता है कि अपराधी की पहचान कर ली गई है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन