मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन ने किया नामांकन दाखिल BJP candidate Champai Soren filed nomination from Seraikela assembly seat

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन ने किया नामांकन दाखिल BJP candidate Champai Soren filed nomination from Seraikela assembly seat

सरायकेला : सरायकेला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया। उन्होंने सरायकेला अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, आदित्यपुर ननि के निवर्तमान मियर विनोद श्रीवास्तव, गुरु प्रसाद महतो, पितोवास प्रधान आदि मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में चंपाई सोरेन ने अपनी जीत सुनिश्चित बताते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा की लहर है। बांग्लादेशी घुसपैठ रोकने के मुद्दे पर भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही आदिवासियों की हितैषी पार्टी है। झारखंड अलग राज्य निर्माण में भारतीय जनता पार्टी का योगदान है। कहा कि निश्चित तौर पर भाजपा झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन