मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नवरात्रि के महापंचमी पर नव ज्योति विद्या मंदिर में कन्या पूजन का हुआ आयोजन Kanya Puja was organized in Nav Jyoti Vidya Mandir on Mahapanchami of Navratri

लेखक: प्रकाशित:
नवरात्रि के महापंचमी पर नव ज्योति विद्या मंदिर में कन्या पूजन का हुआ आयोजन Kanya Puja was organized in Nav Jyoti Vidya Mandir on Mahapanchami of Navratri

गम्हरिया : नवरात्रि के पावन महापंचमी के अवसर पर नव ज्योति विद्या मंदिर स्कूल, जगन्नाथपुर गम्हरिया में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस पूजन में कक्षा नर्सरी से कक्षा तीन तक की छात्राओं ने कन्या के रूप में भाग लिया। सभी कन्याएं मां दुर्गा के स्वरूप लग रही थीं। कार्यक्रम की शुरुआत कन्याओं के पैर धोकर तथा उनके पैरों में लाल आलता लगाकर किया गया। इसके बाद कन्या पूजन की रस्में निभाई गईं और सभी कन्याओं को भोजन कराया गया। इस मौके पर डॉ0 मानव कुमार प्लाजा, अनंत कुमार कुशवाहा, डॉ0 प्रदीप पंडित के साथ विद्यालय के सचिव डॉ0 संजीव श्रीवास्तव, प्राचार्या अनामिका श्रीवास्तव समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थी। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना करते हुए कहा इससे बच्चों को भारत की विशाल सुंदर संस्कृति और उसके महत्व का ज्ञान होता है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन