मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हेडमास्टर की पिटाई से वाणी विद्या मंदिर के शिक्षकों में दहशत का माहौल, बच्चो की पढ़ाई पर हो रहा प्रतिकूल असर Beating of headmaster creates panic among teachers, adversely affecting children's education

लेखक: प्रकाशित:
हेडमास्टर की पिटाई से वाणी विद्या मंदिर के शिक्षकों में दहशत का माहौल, बच्चो की पढ़ाई पर हो रहा प्रतिकूल असर Beating of headmaster creates panic among teachers, adversely affecting children's education

◆आरोपी पर कार्रवाई नहीं होने से छात्रों के साथ शिक्षक उतरेंगे सड़क पर
गम्हरिया : बीते शनिवार, 5 अक्टूबर को गम्हरिया स्थित वाणी विद्या मंदिर विद्यालय के प्रधानाध्यापक परितोष महतो के साथ हुई मारपीट और जानलेवा हमला के मामले में पुलिस द्वारा अबतक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से उंक्त विद्यालय के शिक्षकों में रोष व्याप्त है। इस बावत मंगलवार को विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बैठक कर 24 घन्टे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर छात्रों के साथ मिलकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमलाल महतो ने बताया कि उंक्त घटना के बाद अन्य शिक्षकों में भी दहशत व्याप्त है और इससे विद्यालय में शिक्षण कार्य भी बाधित हो रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल परितोष महतो द्वारा आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमें छोटा गम्हरिया निवासी चंद्रनाथ महतो और राजेंद्र उर्फ राजेश महतो को नामजद किया गया था। लेकिन पुलिस द्वारा अबतक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नही की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी दोनों आरोपियों द्वारा दवाब बनाकर विद्यालय पर कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन उनका यह मंसूबा कभी कामयाब नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों को अविलम्ब गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं की जाती है तो विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे सड़क पर उतर कर आंदोलन को बाध्य होंगे और जरूरत पड़ी तो थाना जाकर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में पूर्व प्रधानाध्यापक मिहिर कुमार मोदक, शंकर चंद्र महतो, मजूमदार, शिवशंकर महतो, भावेश महतो, आनंद महतो, अश्विनी महतो, तरन्नुम शबा, राखी महतो, रजनी महतो, शुभ्रा महतो, रंजू महतो, रिंकी कुमारी, मम्पी, प्रवीण, सपना समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन