मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से 50 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो गिरफ्तार Two arrested with 50 packets of brown sugar from Adityapur Muslim basti

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से 50 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो गिरफ्तार Two arrested with 50 packets of brown sugar from Adityapur Muslim basti

आदित्यपुर : मंगलवार को आदित्यपुर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती में छापामारी कर 50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुस्लिम बस्ती के एच रोड से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री में संलिप्त फिरोज कुरैशी के पास से 27 पुड़िया और गफ्फार अली नामक व्यक्ति के पास से 23 पुडिया ब्राउन शुगर जब्त किया गया है। बरामद कुल 50 पुड़िया ब्राउन सुगर का कुल वजन 4.57 ग्राम है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को एसपी के दिशा निर्देश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल में एएसआई राग कुमार सिंह, संतोष कुमार सेन, रघुनाथ बिरुआ के साथ अमर कुमार मंडल और आरक्षी नन्दलाल प्रसाद वर्मा, समीर बेसरा आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन