मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप की समस्या निदान की मांग Former councilor Neetu Sharma submitted a memorandum to the Additional Municipal Commissioner demanding solution to the problem

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप की समस्या निदान की मांग Former councilor Neetu Sharma submitted a memorandum to the Additional Municipal Commissioner demanding solution to the problem

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा द्वारा ज्ञापन सौंपकर वार्ड की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए इसके निदान की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि पूर्व में नगर निगम के बोर्ड की बैठक में पारित कई योजनाओं में मुख्य रूप से सड़क, नाली तथा डीप बोरिंग, हाई मास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट एवं पेयजल समस्या जस की तस बनी हुई है। साथ ही वार्ड में जहां-तहां जल जमाव होने के कारण कई स्थानों पर रास्ता पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गया है। इस बावत कई बार पूर्व में नगर प्रबंधक तथा नगर आयुक्त को मौखिक तथा लिखित रूप से जानकारी देकर समाधान की मांग की गई। इसके बावजूद उस जगह की साफ सफाई नहीं कराई गई। पूर्व पार्षद की शिकायत को तत्काल गम्भीरता से लेते हुए अपर नगर आयुक्त ने दुर्गापूजा के बाद चिन्हित जगहों का निरीक्षण कर सफाई करवाने तथा शेष कार्यों को भी धरातल पर उतारने का आश्वासन दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन