मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं बियर किया बरामद, एक गिरफ्तार Gamharia Police raided and seized a large quantity of foreign liquor and beer, one arrested

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं बियर किया बरामद, एक गिरफ्तार Gamharia Police raided and seized a large quantity of foreign liquor and beer, one arrested

गम्हरिया : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विगत कई माह से पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार अवैध शराब निर्माण व मादक पदार्थो की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने एवं बरामदगी हेतु जिले मे छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। एसपी को सूचना मिली थी कि उदयपुर गांव में कारू मांझी उर्फ उदगा मांझी द्वारा अपने दुकान मे अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है। तत्पश्चात, त्वरित कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर गम्हरिया थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापेमारी दल द्वारा उंक्त गॉव मे कारू मांझी उर्फ उदगा मांझी के दुकान मे छापेमारी कर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री करते हुए कारू मांझी उर्फ उदगा मांझी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस संदर्भ मे गम्हरिया थाना में धारा- 274/275 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि गिरफ्तार अभियुक्त कारू मांझी पूर्व मे भी इस तरह की घटना मे जेल जा चुका है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से दो रॉयल स्टैग(35 मिली) रॉयल चैलेंज लिखा हुआ 375 मिली का 4 बोतल, स्टर्लिंग रिजर्व बी-7 लिखा हुआ 180 मिली का 08 पीस, 4.8 पीएम ब्लैक लिखा हुआ 180 मिली का 02 पीस, रॉयल चैलेंज लिखा हुआ 180 मिली का 04 पीस, एमसी डोवेल्स न0-1 लिखा हुआ 180 मिली का 4 पीस, रॉयल स्टैग लिखा हुआ 180 मिली का 05 पीस, किंगफिशर 650 मिली का 20 पीस बियर, गॉडफादर 500 मिली का 07 पीस केन बियर तथा लेहार सोडा750 मिली का 06 पीस जब्त किया गया। छापेमारी टीम में गम्हरिया थाना प्रभारी राजु, पुअनि सुनील कुमार सिंह, पुअनि संतोष सरदार, जवाहर चौधरी, सअनि रोपना राम समेत गम्हरिया थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन