मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झामुमो प्रत्याशी जगत माझी ने गाजे- बाजे के साथ किया नामांकन JMU candidate Jagat Majhi ne Gaje- Baje ke saath kiya nomination

लेखक: प्रकाशित:
झामुमो प्रत्याशी जगत माझी ने गाजे- बाजे के साथ किया नामांकन JMU candidate Jagat Majhi ne Gaje- Baje ke saath kiya nomination

◆हेमंत सोरेन के हमशक्ल मुन्ना लोहार नामांकन में रहे शामिल
चाईबासा : मनोहरपुर से झामुमो प्रत्याशी जगत माझी ने बुधवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। चाईबासा समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व जगत माझी अपने आवास स्थित दिवंगत पिता शहीद देवेंद्र माझी की समाधि स्थल पर माल्यार्पण एवं पोटका में जाहिर स्थल पर पूजा अर्चना की। चाईबासा के तांबों चौक से समर्थकों के साथ गाजे बाजे के साथ पदयात्रा करते हुए जगत माझी समाहरणालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सांसद जोबा माझी भी मौजूद रही। पदयात्रा में मझगांव के विधायक सह प्रत्याशी निरल पुरती भी शामिल हुए। वहीं जगत माझी के नामांकन कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लेने रांची से आये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हमशक्ल मुन्ना लोहार आकर्षक का केंद्र रहे। नामांकन से पूर्व प्रत्याशी जगत माझी ने कहा पार्टी नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कहा मनोहरपुर की जनता उनके अभिभावक हैं और उन्हें विश्वास है कि जिस तरह उनकी मां को लोगों ने स्नेह और आशीर्वाद दिया है उन्हें भी मिलेगा। वहीं सांसद जोबा माझी ने कहा मेरे द्वारा मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों को जगत अब आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। नामांकन कार्यक्रम में मनोहरपुर के अलावा सोनुवा, गोइलकेरा, गुदड़ी, आनंदपुर समेत चक्रधरपुर के समर्थक भी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन