मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व विधायक अरविंद सिंह ईचागढ़ से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, भाजपा से दिया इस्तीफा Former MLA Arvind Singh will contest independent election from Ichagarh, resigned from BJP

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व विधायक अरविंद सिंह ईचागढ़ से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, भाजपा से दिया इस्तीफा Former MLA Arvind Singh will contest independent election from Ichagarh, resigned from BJP

सरायकेला : पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह ईचागढ़ से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया है। अब वे ईचागढ़ विधानसभा सीट से अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को चांडिल अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने के बाद वे चौका के टुईडुंगरी मोड़ के पास एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने प्रेस वार्ता कर बुधवार को यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि बीते 35 सालों से ईचागढ़ से उनका नाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने कई ऐतिहासिक काम किए हैं। एनडीए गठबंधन में ईचागढ़ की सीट आजसू पार्टी को देने को सरासर गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में अकेले आजसू का कोई अस्तित्व नहीं है। भाजपा के दम पर ही आजसू पार्टी बलवान है। ऐसे में ईचागढ़ सीट आजसू पार्टी को नहीं दिया जाना चाहिए था। अब ईचागढ़ की जनता तय करेगी कि उनका विकास कौन कर सकता है। उन्होंनेने कहा कि वे अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। अपने चुनावी ऐजेंडा के बावत उन्होंने कहा कि ईचागढ़ में हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा। इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार, क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल की सुविधा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याकारी योजना को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन