मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

केबल टाउन में हुआ कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 अजय कुमार का जोरदार अभिनंदन, केकेसी प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम में सैकड़ों लोग हुए शामिल Congress candidate Dr. Ajay Kumar was warmly welcomed in Cable Town.

लेखक: प्रकाशित:
केबल टाउन में हुआ कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 अजय कुमार का जोरदार अभिनंदन, केकेसी प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम में सैकड़ों लोग हुए शामिल Congress candidate Dr. Ajay Kumar was warmly welcomed in Cable Town.

जमशेदपुर : मंगलवार शाम केबल टाउन स्थित जारूल रोड़ में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम केकेसी प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय द्वारा आयोजित किया गया। वहां सैकड़ों की संख्या में टाउनवासी पहुंचे और डॉ0 अजय का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें प्रचंड जीत के साथ विधानसभा भेजने का संकल्प लिया। इस अव्सर्कप्त डॉ0 अजय कुमार ने कहा हमारी लड़ाई जनता के अधिकारों को बचाने की और व्यक्ति विशेष द्वारा 25 वर्षों से हो रहे शोषण से मुक्त करने, परिवार विशेष से क्षेत्र के लोगों को भयमुक्त करना एवं निष्ठा से जनकल्याणकारी कार्य करने का है। शैलेश पांडेय ने कहा कि हमारे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय की हम शिक्षित, कर्तव्यनिष्ठ और इमानदार छवि का उम्मीदवार हमें मिला है जिन्हें प्रचंड जीत के साथ विधानसभा भेजने का काम क्षेत्र की जनता करेगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि जनता के आपार जनसमर्थन से गठबंधन की सरकार दोबारा आ रही है। मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रिंस सिंह, युवा कांग्रेस के निरज सिंह, आशुतोष सिंह,राहुल गोस्वामी, बलदेव सिंह, बब्बू तिवारी, त्रिभुवन सिंह,लालबाबु यादव, गिरजेश तिवारी, हर्ष पांडेय, ओमप्रकाश शर्मा, छोटन चौधरी, सुनैनी सिंह, सोनी सिंह, रेनु कुमारी सहित सैकड़ों टाउन के लोग शामिल हुए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन