मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र स्थित ताला इंटरप्राइजेज कंपनी में बॉयलर फटने से पिता की जलकर मौत, पुत्र गंभीर Father burnt to death, son seriously injured due to boiler explosion in Tala Enterprises Company located in industrial area.

लेखक: प्रकाशित:
औद्योगिक क्षेत्र स्थित ताला इंटरप्राइजेज कंपनी में बॉयलर फटने से पिता की जलकर मौत, पुत्र गंभीर Father burnt to death, son seriously injured due to boiler explosion in Tala Enterprises Company located in industrial area.

आदित्यपुर : औद्योगिक क्षेत्र के फेज सात स्थित ताला इंटरप्राइजेज नामक कंपनी में बीते शनिवार की रात बॉयलर ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि वहां काम कर रहा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया जिसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया है। घटना शनिवार की रात्रि करीब 7-8 बजे की बताई गई है। अचानक बायलर ब्लास्ट होने से कंपनी में आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। संयोगवश, छुट्टी होने के कारण ड्यूटी में ज्यादा मजदूर नहीं थे, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
बताया गया है कि, वहां पिता और पुत्र एक साथ काम कर रहे थे। मृतक की पहचान भाटिया बस्ती निवासी मदन प्रसाद के रूप में की गई है। घायल मजदूर का नाम शुभम प्रसाद बताया गया है जो उनका पुत्र है। आगलगी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आदित्यपुर थाना पुलिस ने इसकी जाँच शुरू कर दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह कंपनी दो माह पूर्व ही शुरू हुआ था। यहां सीमेंट के प्लास्टिक के बोरे को गलाकर रॉ मैटीरियल बनाया जाता है। स्थानीय लोगों की सूचना पर वहां पहुंची अग्निशमन विभाग के दमकल द्वारा काफी मशक्कत के बाद उंक्त आग को बुझा दिया गया। बताया जा रहा है कि यह कंपनी अरुण सिंह नामक व्यक्ति द्वारा किराया पर लेकर  चलाया जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन