मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झुरकुली फाटक के समीप रेलवे ट्रैक से गम्हरिया पुलिस ने किया अज्ञात युवक का शव बरामद Gamharia police recovered the body of an unknown youth from the railway track near Jhurkuli gate

लेखक: प्रकाशित:
झुरकुली फाटक के समीप रेलवे ट्रैक से गम्हरिया पुलिस ने किया अज्ञात युवक का शव बरामद Gamharia police recovered the body of an unknown youth from the railway track near Jhurkuli gate

गम्हरिया : चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई रेलखंड पर गम्हरिया-कांड्रा स्टेशन के बीच झुरकुली रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रैक पर रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना गम्हरिया थाना और रेल पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। गम्हरिया पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक पेट के बल पटरी के बीच गिरा हुआ पाया गया है। शव के पास ही एक बैग मिला है। मृतक काले रंग का शर्ट और नीले रंग का जींस व नीले रंग का नया जूता पहने हुए था। जबकि उसका सर बुरी तरह से फटा हुआ था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि संभवतः किसी ट्रेन से गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन