मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

'बेला रानी नारी शक्ति सम्मान' से सम्मानित की गई लतिका दुबे और डॉ. भवानी कुमारी Latika Dubey and Dr. Bhavani Kumari honored with 'Bela Rani Nari Shakti Samman'

लेखक: प्रकाशित:
'बेला रानी नारी शक्ति सम्मान' से सम्मानित की गई लतिका दुबे और डॉ. भवानी कुमारी Latika Dubey and Dr. Bhavani Kumari honored with 'Bela Rani Nari Shakti Samman'

तोपचांची : प्रखंड के ढांगी पंचायत अंतर्गत रोवाम गांव में बेला भवन परिवार की ओर से  दुर्गापूजा के पावन अवसर पर नारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लतिका दुबे, पति अधीर चंद्र दुबे बाघमारा ग्राम निवासी को सामाजिक क्षेत्र तथा डॉ. भवानी कुमारी, पिता संतोष कुमार दुबे, दिगनागर निवासी को भाषा, शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'बेला रानी नारी शक्ति सम्मान' से बेला भवन परिवार के संरक्षक हरि प्रसाद तिवारी एवं  झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा गीतकार विनय तिवारी के हांथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि दुर्गोत्सव नारी शक्ति के सम्मान का उत्सव है। हम सभी नवरात्रि में मातृ शक्ति के अनेक रूपों का पूजन एवं स्मरण करते हैं। हमारे घर-परिवार, समाज मे रहने वाली माता, बेटी व बहन इन सभी मे गुणों को ढूंढे एवं सम्मान का संकल्प लें। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से समाजसेवी कृष्ण कुमार तिवारी, बुलु देवी, मनोज कुमार तिवारी, अजय तिवारी,अनिता पांडेय, उत्तम तिवारी, गौतम तिवारी, प्रियतम कुमार पप्पू, चंदन कुमार चाँद, राहुल तिवारी, अंजन तिवारी, सोनी पांडेय, गौरव तिवारी, मनु पांडेय, राजरंजन तिवारी, ईशान तिवारी, रुद्रप्रताप तिवारी आदि लोग शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन