मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर पान दुकान के पास हाइवा की चपेट में आने से युवक गम्भीर, इलाज के दौरान मौत Youth serious after being hit by hyva near Adityapur paan shop, dies during treatment

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर पान दुकान के पास हाइवा की चपेट में आने से युवक गम्भीर, इलाज के दौरान मौत Youth serious after being hit by hyva near Adityapur paan shop, dies during treatment

आदित्यपुर : टाटा-कांड्रा मुख्य पथ पर आदित्यपुर स्थित पान दुकान चौक के समीप हाईवा की चपेट में आने से राममड़ैया बस्ती निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार देर रात की बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक नशे की हालत में एक टीना को टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क से घसीट कर ले जा रहा था। इसी दौरान तीव्र गति से आदित्यपुर से जमशेदपुर की ओर जा रही हाईवा द्वारा उसे ठोकर मार दी गई जिससे युवक सड़क पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद चालक भागाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन कुछ स्थानीय लोग एवं राहगीरों ने आदित्यपुर पुल के पास उसे धर दबोचा। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस  ने घायल युवक को अपने पीसीआर वाहन से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। किन्तु, स्थिति की गम्भीरता के मद्देनजर बेहतर इलाज के लिए उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया जहां इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन