मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला प्रभारी का निराश होकर लौटने संबंधी बयान दुर्भाग्यपूर्ण- जिला प्रवक्ता District in-charge's statement regarding returning disappointed is unfortunate - District spokesperson

लेखक: प्रकाशित:
जिला प्रभारी का निराश होकर लौटने संबंधी बयान दुर्भाग्यपूर्ण- जिला प्रवक्ता District in-charge's statement regarding returning disappointed is unfortunate - District spokesperson

गम्हरिया : राजद जिला प्रभारी मनोज कुमार पांडेय द्वारा अपने भ्रमण के दौरान हताश व निराश होकर लौटने सम्बन्धी बयान को जिला प्रवक्ता मुकेश झा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक बयान जारी कर बताया कि जिला प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा शनिवार, 14 सितंबर को दोपहर दो बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने का अकस्मात कार्यक्रम तय किया गया और इसकी  निर्धारित सुचना शुक्रवार, 13 सितंबर को रात्रि लगभग 9 बजे मोबाइल के द्वारा उन्हें दी गई। उनके निर्देशानुसार,  चिलचिलाती धूप में भी कार्यकर्ता दोपहर दो बजे से संध्या साढे चार बजे तक प्रभारी के आगमन का उत्साहित होकर इंतजार करते रहे।लेकिन प्रभारी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे। उसके बाद मायुस व हतोत्साहित होकर सभी कार्यकर्ता आदित्यपुर में पार्टी के कोल्हान प्रमंडल के अनसुचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सियाराम बैठा के पिताजी के दशकर्म में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। उसके बाद शाम करीब 5 30 बजे प्रभारी द्वारा गम्हरिया पहुंचने की सूचना फोन पर दी गई। तत्पश्चात, उनको बता दिया गया कि सभी कार्यकर्ता आदित्यपुर में आयोजित दशकर्म में शामिल होने  आ गए हैं। यदि आप भी यहां आ जाएं तो शोक संतप्त परिवार को सहानभूति अवश्य मिलेगी और कार्यकर्ताओ में अच्छा सन्देश जाएगा। किन्तु, जिला प्रभारी वहां नहीं पहुंचे। उसके बाद इस प्रकार की गलत बयानबाजी कर कार्यकर्ताओं के सर पर ठीकरा फोड़ रहे हैं जो उचित नहीं है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन