मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सीबीएसई क्लस्टर एथेलेटिक्स मीट में विद्या ज्योति विद्यालय के लहराया परचम Flag of Vidya Jyoti Vidyalaya hoisted in CBSE Cluster Athletics Meet

लेखक: प्रकाशित:
सीबीएसई क्लस्टर एथेलेटिक्स मीट में विद्या ज्योति विद्यालय के लहराया परचम Flag of Vidya Jyoti Vidyalaya hoisted in CBSE Cluster Athletics Meet

गम्हरिया : विकास विद्यालय रांची द्वारा विगत 10 से 14 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट 2024 में विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय ही नही जिले का नाम भी पूरे राज्य में रोशन किया है। उंक्त विद्यालय के कक्षा 11बी की छात्रा राधा कुमारी ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक तथा 100मी दौड़ में रजत पदक प्राप्त करने में सफलता पाई, वहीं उसी कक्षा की रानी कुमारी ने 200मी दौड़ में कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार, कक्षा 9बी के छात्र सागर मुर्मू ने 100मी दौड़ में कांस्य पदक और आदित्य सिंह ने 400मी दौड़ में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कक्षा 10बी के छात्र विष्णु महतो ने 800मी के तथा 9बी के अरविंद सिंह 1500मी दौड़ के फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाया। उनके साथ विद्यालय के कोच करमू मंडल और आशा दास भी उंक्त प्रतियोगिता में उनके साथ रहे। पदक प्राप्त कर विद्यालय लौटने पर प्राचार्य सुनील कुमार झा, उप प्राचार्य आनंद कुमार सिंह व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सभी विजेता बच्चों का स्वागत किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन