मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर नव ज्योति विद्या मंदिर में कई कार्यक्रम आयोजित Many programs organized in Nav Jyoti Vidya Mandir on Hindi Day

लेखक: प्रकाशित:
हिंदी दिवस पर नव ज्योति विद्या मंदिर में कई कार्यक्रम आयोजित Many programs organized in Nav Jyoti Vidya Mandir on Hindi Day

◆बच्चों ने 'हिंदी बीमार है' नाटक से भाषाई स्थिति को दर्शाया
गम्हरिया : नव ज्योति विद्या मंदिर, बोलायडीह में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ और हिंदी साहित्यकारों की वेशभूषा में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिसमें कक्षा यूकेजी से नौवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर बच्चों द्वारा 'हिंदी बीमार है' शीर्षक नाटक के माध्यम से देश भर में हिंदी की स्थिति को दर्शाने का प्रयास किया गया जिसे लोगों ने काफी सराहना की। इस नाटक के माध्यम से बच्चों ने यह दर्शाने का प्रयास किया कि किस तरह से क्षेत्रीय भाषा हिंदी पर प्रभावी है। भारत माता की वेश में छात्र ने हिंदी को अपनी सबसे प्यारी बेटी बताया तो अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के रूप में शामिल छात्राओं ने भी हिंदी को अपनी बड़ी बहन बता कर उसके महत्व को दर्शाया। दूसरी ओर, बच्चों ने एक नुक्कड़ की प्रस्तुति के माध्यम से प्रतिदिन दिनचर्या में हिंदी के शब्दों और भाषा के उपयोग पर जोर दिया। इस दौरान बच्चों और शिक्षिकाओं द्वारा हिंदी कविता पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर शिक्षाविद बंशीधर कुंडू, अवनिकांत मंडल, प्राचार्या अनामिका श्रीवास्तव, राधेश्याम ट्रस्ट सह विद्यालय के सचिव डॉ0 संजीव श्रीवास्तव समेत सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं व बच्चें उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन