मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

क्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत Two brothers died after being hit by a crane

लेखक: प्रकाशित:
क्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत Two brothers died after being hit by a crane

पंडवा (पलामू) : मेदिनीनगर- औरंगाबाद मुख्य पथ पर पड़वा थाना क्षेत्र के पड़वा में क्रेन के चपेट में आने बाइक पर सवार दो सगे भाईयों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना शनिवार शाम करीब साढ़े छः बजे की है। मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के राजहरा कोलियरी निवासी श्याम भुईयां के पुत्र जितेन्द्र कुमार एवं अरुण कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई बाइक से पड़वा बाजार से कर्मा पूजा का सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही क्रेन द्वारा दोनों को कुचल दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को बीस लाख रूपए नगद एवं उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार दोनों भाई मजदूरी कर अपने माता-पिता सहित परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक के पिता श्याम भुईयां पिछले कुछ माह से बीमार हैं और बेड पर है। मृतक अरुण कुमार की एक साल की बेटी है। मृतक अरुण की पत्नी अनीशा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। अनीशा बार बार यही बोल रही थी कि अब उसके सास ससुर का भरण पोषण कैसे होगा और उसकी बेटी का पालन पोषण कैसे होगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन