मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हताशा निराश होकर मायुस वापस लौटें राजद जिला प्रभारी RJD district in-charge returns disappointed, disappointed

लेखक: प्रकाशित:
हताशा निराश होकर मायुस वापस लौटें राजद जिला प्रभारी RJD district in-charge returns disappointed, disappointed

◆आगमन की पूर्व में सूचना देने के बावजूद जिला प्रभारी से कोई कार्यकर्ता औपचारिक मुलाकात भी नहीं किया
सरायकेला : राजद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीते शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे राजद के सरायकेला-खरसावां जिला प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय पार्टी संगठन की समिक्षा करने गम्हरिया पहुंचे। लेकिन जिले के सभी नेता और कार्यकर्ताओं को नदारद पाकर हतप्रभ हो गए। जबकि उन्होंने जिले में आगमन कि सूचना पूर्व में ही प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष एवं प्रवक्ता मुकेश झा को फोन कर दिया था। उसके बावजूद भी कोई उनसे औपचारिक मुलाकात करना भी मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने गम्हरिया लाल बिल्डिंग पंहुच कर मोबाइल से सबसे संपर्क करने की कोशिश किया तो किसी ने बाहर रहने का बहाना बनाया तो किसी ने फोन ही रिसीव नहीं किया।अंततः निराश होकर उन्हें वापस रांची लौटना पड़ा। श्री पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि सरायकेला-खरसावां जिले में नेताओं के पुरी तरह से गुटबंदी के कारण राजद को हाशिए में खड़ा कर दिया है। उन्होंने बताया कि सब अलग-अलग गुट बना कर चुनाव में अपनी रोटी सेंकने के जुगात में लगे गए हैं जो कतई दल हित में नहीं है। इस बात की जानकारी होने पर युवा राजद के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी रहे भक्ति महतो ने मायुस और निराश हो कर रांची वापस लौटने के क्रम में कांड्रा के समीप एक वार्ता के दौरान इस बात पर अफसोस जाहिर किया। उन्होंने आगामी 27 सितंबर को चांडिल में राजद के सभी पुराने कार्यकर्ताओं से बैठक कर सारी सच्चाई बयां कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपने को कहा है। उन्होंने बताया कि उसके बाद प्रदेश नेतृत्व का जो भी निर्णय होगा वह सर्वमान्य होगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन